Thursday, October 30, 2014

शनि 2 नवम्बर की रात 8.55 पर ग्रह बदलेगा चाल

राजनीति व प्रजातंत्र का कारक ग्रह
शनि 2 नवम्बर की रात 8.55 पर ग्रह बदलेगा चाल
अपनी उच्च राशि तुला को छोड़कर शत्रु राशि वृश्चिक में प्रवेश कर 26 जनवरी 2017 तक यही रहेगा। 30 वर्ष पहले 20 दिसम्बर 1984 को शनि वृश्चिक राशि में आया था।
तुला राशि के लिए कारक शनिदेव विकास के मार्ग प्रशस्त करेगा। विलम्बित कार्यो व योजनाओं को सुचारू करेगा।

आगे 29 वर्ष बाद 10 दिसम्बर 2043 को आएंगा। शनि का शत्रु राशि में प्रवेश सामान्य फलदायी रहेगा। साथ ही जल तत्व की राशि में विचरण समुद्री तटों व जलीय क्षेत्र में जल विप्लव से जन-धन की हानि करने वाला हो सकता है। वैसे शनि के 5 दिसम्बर 2014 तक अस्त रहने से इसका दुष्प्रभाव कम रहेगा।
राशियों पर रहेगा यह प्रभाव

राशि - पाया - फल

मेष, कन्या, कुंभ - सोना - दौड़धूप की अधिकता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष, सिंह, धनु - तांबा - मिले-जुले सामान्यफल की प्राप्ति हो पाएगी। इसलिए शान्ति बनाए रखें।
मिथुन, तुला, मकर - चांदी - मान-सम्मान के साथ, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। अवसर हाथ से नहीं जाने दें।
कर्क, वृश्चिक, मीन - लोहा - शारीरिक कष्ट तो होगा परन्तु उन्नति व धन प्राप्ति के अवसर भी प्राप्त होंगे।

No comments:

Post a Comment