Friday, October 31, 2014

शनि का राशि परिवर्तन : जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

शनि अपनी उच्च राशि तुला से राशि परिवर्तन कर 2 नवंबर से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि वृश्चिक राशि में ढाई साल तक रहेंगे। शनि का राशि परिवर्तन : जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

मेष- मेष राशि वाले जातकों को शनि के प्रभाव से अपने प्रियजनों से दूरी (वियोग) का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानी के साथ शारीरिक परेशानी रहेगी। 
वृषभ- मित्रों से मनमुटाव की स्थिति सकती है, पत्नी से परेशानी वाद-विवाद की स्थिति रहेगी। दोनों को स्वास्थ्य सबंधी कष्ट रहेगा। विचारों में संकीर्णता आएगी एवं क्रोधी स्वभाव रहेगा। 
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए शनि का परिवर्तन शुभ रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। किसान वर्ग को गाय-भैंस का सुख मिलेगा। मामा पक्ष के लिए अशुभ रहेगा। 
कर्क- संतान की चिंता बढ़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने वालों से भी बैर वाला व्यवहार रहेगा। धर्म के प्रति आस्था कम होगी। धन व बुद्धि चंचल रहेगी। 
सिंह- स्वजनों से कलंकित हो सकते हैं, साथ ही पिता का घर छूट सकता है। वात रोग से परेशान हो सकते हैं। व्यापार ठीक रहेगा। 
कन्या- सत्कार एवं सम्मान मिलेगा, परंतु प्रसन्नता नहीं होगी। महत्वाकांक्षा बढ़ती जाएगी। सोचे हुए कार्य देरी से होंगे। 
तुला- विदेश यात्रा के प्रबल योग बनेंगे, साथ ही अनेक प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। मित्रों एवं स्वजनों के प्रति कटुभाषी हो सकते हैं, ध्यान देना होगा। 
वृश्चिक- आर्थिक सुख प्राप्त होगा। लालच वाला स्वभाव हो सकता है। नेत्र सबंधी तकलीफ आ सकती है। शारीरिक कमजोरी रहेगी। विपक्ष पर विजय प्राप्त होगी। 
धनु- शनि विदेश यात्रा कराएगा। व्यापार कमजोर हो सकता है। नेत्र में तकलीफ हो सकती है। शनि आपको कर्तव्यशील बनाएगा। 
मकर- मकर के लिए लाभप्रद रहेगा। आर्थिक लाभ में स्थिरता आएगी, साथ ही मन स्थिर होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। संतान सुख मिलेगा। 
कुंभ- सुख की धीरे-धीरे प्राप्ति होगी। कार्य सोच समझ कर करें। माता-पिता पर कष्ट आ सकता है।

मीन- स्वभाव में गंभीरता आएगी। स्त्री के प्रति लगाव में कमी आ सकती है। किसी के कहने में न आएं। संन्यासी जैसे विचार हो सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है।

No comments:

Post a Comment