Monday, March 28, 2016

holi milan

पश्चिम विहार, दिल्ली की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था वैश्य अग्रवाल सभा पश्चिम द्वारा होली मंगल मिलन समारोह रविवार, 20 मार्च को सायं 6.30 बजे से चेरिस बैंक्वेट, पीरागढ़ी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप राज के दिशा—निर्देश में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभा द्वारा प्रकाशित तिथि एवं पंचांग पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा, जिसके भाग्यशाली विजेताओं को चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। अग्रवाल सभा पश्चिम के प्रधान जयभगवान जिंदल का सान्निध्य समारोह को प्राप्त हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जितेन्द्र गोयल एवं गोविन्द गुप्ता थे। दीप प्रज्वलन राजेश गुप्ता, यश बंसल एवं सतीश सिंघल के कर—कमलों द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता सभा के प्रधान ब्रह्माविष्णु गोयल द्वारा की गई। स्वागताध्यक्ष का दायित्व ललित तायल एवं सहस्वागताध्यक्ष का दायित्व संजय गुप्ता द्वारा वहन किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए जिनमें राजकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, शिवचरण गोयल, सविता गुप्ता, नरेन्द्र बिंदल, नरेश ऐरन, सुशील तायल, पवन सिंघल, बी.एल. गोयल, दरवेश बंसल, संजय सिंघल एवं वेद प्रकाश गर्ग प्रमुख हंै। सभा के प्रधान ब्रह्माविष्णु गोयल, वरिष्ठ उप प्रधान विजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री राजेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रबंधु सपरिवार सम्मिलित हुए। (33)

http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=4243&pageno=1

http://astrologylalkitab.blogspot.in/2012_01_01_archive.html#!/tcmbck

No comments:

Post a Comment