Saturday, October 3, 2015

एक बात पे गौर कीजियेगा

एक बात पे गौर कीजियेगा. किसी भी पन्थ के अनुयायी, उसकी प्रमुख शिक्षाओं से एकदम उलट आचरण करते हैं. हिन्दू पन्थ पूरे विश्व को परिवार मानने की बात करता है और जातिवाद, छुआछूत और महिलाओं को दोयम दर्जे का समझना सबसे ज्यादा इसी पन्थ में है. इस्लाम अहिंसा की बात करता है और इतिहास के सबसे ज्यादा दुर्दांत युद्ध इसी पन्थ के अनुयायिओं ने ही लड़े होंगे. बुद्ध ने मूर्ति पूजा का विरोध किया और संसार में सबसे ज्यादा मूर्तियाँ बुद्ध की ही हैं, जैन पन्थ ने अहिंसा और अपरिग्रह पर जोर दिया और इस पन्थ के ज्यादातर अनुयायी व्यवसाय से जुड़े होते हैं और व्यवसाय में झूठ बोलना जिसे सबसे बड़ी हिंसा कहा गया है और संग्रह करना, दोनो किये जाते हैं..

No comments:

Post a Comment